Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

सेना के विशेष विमान से पहुंचा शहीद विप्लव व परिवार का पार्थिव शरीर, रामलीला मैदान में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़..

जिन्दल एयरक्रा्ट में उतारा गया सेना का विमान

रायगढ़- रायगढ़ सेना के विशेष विमान से शहीद कर्नल विप्लव का पार्थिव शरीर आज रायगढ़ पहुंचा। जिन्दल एयरक्रा्ट में सेना का विमान उतारा गया। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुचे है। इस दौरान आर्मी के जवान और पुलिस बल तैनात है।


रामलीला मैदान में शहरवासियों के लिए अंतिम दर्शन के लिए शहीदों का पार्थिव शरीर रखा गया है। जिंदल एयरपोर्ट में शहीद कर्नल विप्लव को उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ,संसद गोमती साय सहित जिले के कलेक्टर भीम सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


वही सांसद रायगढ़ गोमती साय, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा रायगढ़ शहर के हजारों लोगों ने एयरपोर्ट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंचे है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close