Breaking news
Advertisement
Train Cancelledदेशबिहार

किऊल जंक्शन पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन डिब्बे पटरी से उतरे

सीमेंट लदी मालगाड़ी यार्ड में जा रही थी, हादसे में कोई हताहत नहीं

लखीसराय: लखीसराय जिले के किऊल जंक्शन पर सोमवार देर रात मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सीमेंट लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बे ट्रैक से उतर गए। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। गनीमत रही कि इसमें किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार मालगाड़ी को सीमेंट खाली कराने के लिए यार्ड में ले जाया जा रहा था। तभी ट्रेन के बीच से तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण लखीसराय-किऊल रेलखंड के डाउन लाइन पर आवागमन प्रभावित हो गया।

रेलवे अधिकारी पहुंचे, मरम्मती जारी

घटना की सूचना मिलते ही दानापुर डिविजन के डीआरएम, टेक्नीशियन और कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम जारी है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही डाउन लाइन को दुरुस्त कर आवागमन को बहाल कर दिया जाएगा।

बड़ा हादसा टला

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसा रात में हुआ, इसलिए कोई मजदूर आसपास मौजूद नहीं थे। अगर यह घटना दिन में होती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, क्योंकि यार्ड में बड़ी संख्या में मजदूर सीमेंट अनलोड करते हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close