
महासमुंद। जिले में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक की कोशिश में ये हादसा हुआ। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8 बजे सारंगढ़ जिले के मानिकपुर निवासी बसंत सिदार (42 वर्ष) और गुड़ेली निवासी दूसरा युवक बाइक सामने से आ रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो सरायपाली से झिलमिला की ओर जा रही थी। ईवास इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बसंत की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तत्काल सरायपाली स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




