Breaking news
Advertisement
झारखंडबड़ी खबरहादसा

कार चालक ने 17 लोगों को रौंदा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

झारखंड। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने 17 लोगों को रौंद डाला। शाहपुर-गढ़वा मार्ग पर हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शाहपुर-गढ़वा मार्ग स्थित चढवना टोला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें आसपास के लोग शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार चालक ने पैदल चल रहे व्यक्तियों को रौंद दिया। चालक एक किलोमीटर आगे कार को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। मृतकों की पहचान नरसिंहपुर पथरा के वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया, उनके पोता रोहित कुमार और कोटा गांव मधु मेहता के रूप में की गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा- ‘पलामू के चैनपुर क्षेत्र के बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु और अन्य के घायल होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें। जिला प्रशासन की ओर से घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ मुख्यमंत्री ने पलामू पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने इस मामले में पलामू डीसी को कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close