Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

लाल आतंक को बड़ा झटका, टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, कई बड़े नक्सल वारदातों में था शामिल

हैदराबाद। Naxalite Commander Devji Surrendered: केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह ने लाल आतंक के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 बताई है लेकिन इससे पहले एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सीपीआई (माओवादी) के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवाजी ने साथियों के साथ तेलांगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

जानकी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सक्रिय प्रमुख नक्सली कमांडर देवजी ने तेलंगाना में सरेंडर कर दिया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की और बताया कि बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद देवजी नक्सली संगठन की कमान संभाल रहा था। देवजी को मल्लव राजू रेड्डी, मुरली और संग्राम के नाम से जाना जाता था।

Naxalite Commander Devji Surrendered: लंबे समय से फोर्स के सघन ऑपरेशन, नेटवर्क पर चोट और बढ़ती घेराबंदी के चलते माओवादी नेतृत्व के भीतर हताशा की स्थिति बन रही है। देवजी जैसे शीर्ष कमांडर का आत्मसमर्पण संगठन की रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों तरह की कमजोरी को उजागर करता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया गया कि नक्सली देवजी पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जिसे 8 महीने पहले संगठन का महासचिव बनाया गया था।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close