Breaking news
Advertisement
उत्तराखंडक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़हादसा

एक पल में उजड़ गईं चार जिंदगियां, ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा

पीएनबी सिटी गेट के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी ट्रक से टकराई, गाय को बचाने के प्रयास में हुआ भीषण हादसा

ऋषिकेश :उत्तराखंड के ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। पीएनबी सिटी गेट के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई और उसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कटर की मदद से वाहन को काटना पड़ा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में पुलिस व राहत दल वहां पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा एक गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही एक्सयूवी कार के सामने अचानक गाय आ गई। चालक ने उसे बचाने के लिए कार को बायीं ओर मोड़ दिया, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खड़े हरियाणा नंबर के ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसा।

पुलिस ने बताया कि कार सवार चारों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋषिकेश निवासी धीरज जायसवाल (31), हरिओम पांडेय (22), करण प्रसाद (23) और सत्यम कुमार (20) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक सामने आ जाने वाले पशुओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close