कांग्रेस ने सदन में पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का मामला उठाते हुए CBI जांच की मांग की, डीप्टी सीएम ने कहा अच्छा है कांग्रेस को केंद्रीय एजेंसियों पर भरोसा होने लगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मंगलवार को पुलिस भर्ती और भर्ती में शिकायतों का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने पुलिस भर्ती का मुद्दा उठाते हुए जिलेवार भर्ती की जानकारी मांगी। फरवरी 2025 तक रिक्त पदों की संख्या कितनी है? कब तक पर्याप्त भर्ती होगी? इसके साथ भर्ती में त्रुटि और कार्यवाही की जानकारी भी मांगते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अच्छा है अब विपक्ष को केंद्रीय एजेंसियों पर भरोसा होने लगा है।
डीएप्टी सीएम ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शिकायतों की संख्या 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2025 तक बिलासपुर जिले में 2 शिकायत प्राप्त हुई है औऱ राजनांदगांव में एक उपनिरीक्षक से शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले पर कार्रवाई की गई है और भर्ती प्रक्रिया विचाराधीन है।
विधायक ने इस पर कहा कि आपने आरक्षक पर कार्रवाई की, लेकिन क्या आरक्षक गड़बड़ी कर सकता है? सक्षम अधिकारी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इस पर विजय शर्मा ने कहा कि शिकायत पर परीक्षा को ही निरस्त कर दिया गया। बिलासपुर में 129 प्रकरण पाए गए। इस मामले में 95 हजार वीडियो देखे गए हैं फिर कार्रवाई की गई।
कांग्रेस विधायक चातुरीनंद ने कहा कि मेरे क्षेत्र में एक आरक्षक ने आत्महत्या की उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। विजय शर्मा ने कहा कि इस मामले में आईजी खुद जांच कर रहे हैं। 16 लोग जेल में हैं। निश्चित ही कार्रवाई पूरी की जाएगी ।




