Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

बड़ी खबर : नवा रायपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज से शुरू, NRDA कार्यालय का किया घेराव, इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

रायपुर। पुनर्वास नीति का लाभ नहीं मिलने से नाराज नवा रायपुर के किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज से शुरू हो गया है. नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के बैनर तले नवा रायपुर के प्रभावित दर्जनों गांव के किसान पहले कयाबांधा में जुटे, जहां से रैली निकालकर NRDA कार्यालय पहुंचकर उसका घेराव किया. प्रभावित किसान पुर्नवास नीति का लाभ नहीं मिलने के साथ 3 वर्ष से वार्षिक राशि भी नहीं मिलने की बात कह रहे हैं.


प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार में किसानों की जमीन गांव को आपसी सहमति से भू अर्जन कर नवा रायपुर के रूप में तब्दील किया था. उसके बाद से किसानों को जमीन के बदले जमीन या मुआवजा देने की बात कही गई थी. लेकिन अब तक किसानों को पूरा मुआवजा की राशि या जमीन के बदले जमीन नहीं मिल पाई है.

इस अनिश्चितकालीन धरना के ऐलान को लेकर किसान नेता ने आरोप लगाया था कि वर्तमान सरकार द्वारा सरकार बनने से पहले किसानों के आंदोलन प्रदर्शन में शामिल होकर भूपेश सरकार साथ देने और इनकी मांगों को जायज बताकर पूरा करने की बात कही गई थी. लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। मिलने के लिए समय तक नहीं दिया जा रहा है।

नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के बैनर तले किसान अपनी विभिन्न 6 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close