Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 युवती समेत 7 गिरफ्तार

वाराणसी। Varanasi Sex Racket: उत्तरप्रदेश के वाराणासी में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस दौरान 3 महिला समेत करीब 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, वाराणासी के ‘रेनबो गेस्ट हाउस’ में लंबे से अवैध गतिविधि की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान तीन महिलाओं समेत कुल सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 4 प्रयुक्त और 21 अप्रयुक्त कंडोम तथा 10,070 रुपए नकद बरामद किए।

Varanasi Sex Racket: बताया गया कि, गिरफ्तार आरोपियों में दो दलाल, होटल संचालक, भवन स्वामी और चार ग्राहक शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में जफर उर्फ राज उर्फ गुड्डू, राजू यादव, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार (सभी ग्राहक) और अनिल पांडेय (भवन स्वामी) शामिल हैं। वहीं तीनों युवतियों में दो पश्चिम बंगाल और लखीमपुर खीरी की रहने वाली हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर पूछताछ करने में जुटी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close