Breaking news
Advertisement
क्राइममध्यप्रदेश

इंसान की खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष मिलने से फैली सनसनी, लोगों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश। ग्वालियर जिले के एक गांव के खेत में इंसान की हड्डियों के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई है। खोपड़ी और अन्य हड्डियां देख ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला ग्वालियर जिले के ग्राम बिजौली की है। बिजौली के रास्ते पर नदी किनारे सटे खेत में खोपड़ी और हाथ की दो तीन हड्डियां दिखने से ग्रामीण डर गए। पास ही में कपड़ों के टुकड़े मिलने से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। हड्डियों के पास अंडरवियर, बनियान और सफारी सूट का आधा फटा हुआ हिस्सा मिला है। पुलिस ने हड्डियां जेएएच में जांच के लिए भेजी हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मरने वाला कौन था, मौत कैसे हुई।

पुलिस ने प्रथमदृष्टया आशंका जताई है कि लाश कई दिन पुरानी है। उसे जानवर खा गए हैं। खोपड़ी और हाथ की हड्डी बच गई। यहां कब से यह पड़ी थी, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close