Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

RAIPUR: पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, शातिर अपराधी प्रहरी को चकमा देकर हुआ फरार

रायपुर। राजधानी के सेंट्रल जेल से अंबेडकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बंदी जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। पड़ोसी राज्यों से चोरी के ट्रक बेच धोखाधड़ी के मामले में आरोपी शहाबुद्दीन अहमद काजी उर्फ सब्बु काजी उर्फ सोनू खान को पकड़ा गया था। आरोपी उपचार के दौरान फरार हो गया। पुलिस की गिरफ्त से भागने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोपी के खिलाफ मोदहापारा थाने में अपराध दर्ज है।

जानकारी के अनुसार जेल चिकित्सक केंद्रीय जेल रायपुर के परामर्श पर विचाराधीन बंदी शहाबुद्दीन अहमद काजी उर्फ सब्बु काजी उर्फ सोनू खान को आगामी जांच एवं उपचार के लिए 31 दिसंबर को अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। जहां मनोरोग विभाग में भर्ती कराया गया था। ड्यूटी जेल प्रहरी सनत कुमार यादव तैनात था। तीन जनवरी की रात लगभग 08.30 बजे वह बाथरूम गया। उसी समय बंदी हाथ में लगी हथकड़ी निकलकर फरार हो गया। फ़िलहाल फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close