Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, 16 से 18 नवंबर तक रायपुर-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी कई लोकल ट्रेनें…

छत्तीसगढ़ के यात्रीगण कृपया ध्यान दे ट्रेन से सफर करने वाले प्रदेश के लाखों यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के बाद अब लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है। 16 से 18 नवंबर तक रायपुर-बिलासपुर के बीच 9 लोकल ट्रेनें रद्द रहेगी। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज का काम होगा, जिसके कारण ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यही वजह है कि ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
लवे प्रशासन का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कामों को जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत रायपुर रेल मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग की जाएगी। रेलवे का कहना है कि, इस कार्य के पूर्ण होते ही सड़क मार्ग के उपयोकर्ताओं को सुविधा के साथ ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी।

रद्द होने वाली ट्रेनों के नाम
15 नवंबर को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
15 नवंबर को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी।
15 नवंबर को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी।
15 व 16 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
16 नवंबर को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
17 नवंबर को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
17 नवंबर को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
18 नवंबर को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
18 नवंबर को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close