बड़ा हादसा… नहर में गिरी CRPF जवानों से भरी वाहन, हादसे में 9 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर । CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से हादसे की इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सौरा के डगपोरा इलाके में CRPF की गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई। जिससे की इस हादसे में 9 जवान घायल हो गए। बताया गया कि, हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर उमर हेयर के पास हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चालक ने गाड़ी से अपना कंट्रोल खो दिया था। जिस वजह से वाहन नहर में जा गिरी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों की मदद से CRPF के सात घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। जबकि, दो और घायल जवानों को इलाज के लिए SKIMS सौरा लाया गया।
CRPF Vehicle Accident: घायलों की पहचान नागिंदर सिंह (36), अजीत कुमार राम (36), राज किशोर राय (40), अमित कुमार यादव (38), राजधन राम (55), मंकर कुमार (40) और नीरज कुमार (45) के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें कई चोटें आई हैं। वहीं इस हादसे को लेकर जांच जारी है। वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है।
यह भी देखें




