छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में लेंगे अहम बैठकें,विभागीय कामकाज का करेंगे समीक्षा

प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभागीय बैठक लेंगे।आज दिनभर वे विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे नवा रायपुर स्थित अपने निवास में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के लिए अहम बैठक लेंगे। इस बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। सूत्रों के मुताबिक, सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग और जमीनी क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री विशेष रूप से फोकस करेंगे। दिनभर बैठकों का दौर जारी रहने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 5 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे।
Advertisement




