Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार में लगी भीषण आग, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में होने जा रहे थे शामिल, घटना का वीडियो आया सामने

लोरमी। Lormi News: छत्तीसगढ़  के मुंगेली जिले के लोरमी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप की Mahindra Mahindra XUV300 कार में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मंडल अध्यक्ष डिप्टी सीएम अरुण साव के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वाहन अखरार के पास पहुंची, कार के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगी। हालांकि, गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Lormi News: वहीं अचानक हुई इस आगजनी की घटना से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close