प्रदेशभर में 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से,शिक्षा मंत्री जगेंद्र यादव ने दी सभी छात्रों को बधाई

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा को लेकर राज्यभर के परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, पेयजल और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। नकल रोकने के लिए इस बार विशेष रणनीति बनाई गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल भी सक्रिय रहेंगे और लगातार निरीक्षण करेंगे। इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। 10वीं कक्षा के 6,839 स्कूलों के 3 लाख 21 हजार 571 विद्यार्थी 2,510 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। वहीं 12वीं कक्षा के 4,231 स्कूलों के 2 लाख 45 हजार 859 विद्यार्थी 2,396 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे प्रदेशभर से कुल 5 लाख 46 हजार 430 विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीयन कराया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दें।




