Breaking news
Advertisement
अजब गजब

अनोखी शादी : पत्नी की इजाजत के बाद शादीशुदा शख्स ने ट्रांसजेंडर से रचाई शादी, अब तीनों रहेंगे एक ही छत के नीचे

ओडिशा। कालाहांडी में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने ट्रांसजेंडर के लिए पति के सीक्रेट लव का खुलासा होने पर उसे शादी करके एक ही छत के नीचे रहने की इजाजत दे दी। जिसके बाद उसके पति ने ट्रांसजेंडर से शादी कर ली। शख्स का पिछले एक साल से ट्रांसजेंडर के साथ अफेयर था। शख्स का दो साल का बेटा भी है।

नरला स्थित एक मंदिर में साधारण से फंक्शन में रविवार को शादी संपन्न हुई। इस दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के कुछ सदस्य भी शादी में शामिल हुए। सेबकारी किन्नर महासंघ की अध्यक्ष कामिनी ने दोनों का कन्यादान किया। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों के लिए बहुत खुश हैं और उनके समृद्ध जीवन की कामना करते हैं।’

कामिनी ने बताया कि उन्हें इस बात को लेकर चिंता थी कि हिंदू शादी में पहली पत्नी को कानूनी रूप से तलाक दिए बिना दूसरी शादी वैध नहीं होती। कामिनी ने बताया कि दोनों पार्टनर की मर्जी और पत्नी की सहमति के साथ यह दुर्लभ शादी संभव हुई। किन्नर समुदाय के सभी सदस्यों ने उन्हें समय भी दिया और पूछा कि अगर उनके मन में कोई दूसरा विचार हो। कामिनी ने बताया, ‘हमने पुलिस थाने जाकर लिखित में उन्हें सूचना भी दी लेकिन उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है।’

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close