ईंट भट्टे पर त्रिपाल ओढ़कर सो रही 3 बच्चियों को ट्रैक्टर ने कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश। ईंट भट्टे पर त्रिपाल ओढ़कर सो रही तीन बच्चियों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा बागोंड़ा के दादाल गांव में हुआ।
जानकारी के अनुसार यूपी के बंदायू जिले की निवासी सोनम(9) पुत्री अहमद रजा, अनम पुत्री अहमद रजा, गुल्पसा (13) पुत्री इकबाल खॉ, बागोंड़ा के दादाल गांव में ईंट भट्टे पर गुरुवार शाम के समय त्रिपाल ओढ़कर सो रही थीं। इसी दौरान भट्टे पर ही काम करने वाला ट्रेक्टर तीनों बच्चियों के ऊपर से गुजर गया। जिसमें सोनम और गुल्पसा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनम पुत्री अहमद रजा गंभीर रूप से घायल हो गई।
अनम को बागोंड़ा के प्राथमिक उपचार केन्द्र में उपचार के बाद सांचौर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची बागोंड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर दोनों शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसे मे घायल अनम और मृतक सोनम पुत्री अहमद रजा सगी जुडवां बहनें हैं।




