Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चार वरिष्ठ पदों पर नई नियुक्तियां, मनीष ठाकुर बने रजिस्ट्रार जनरल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में एक साथ चार प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इसमें रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार, अतिरिक्त रजिस्ट्रार और राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशक की नियुक्ति शामिल है।

मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार, रजिस्ट्रार मनीष कुमार ठाकुर को रजिस्ट्रार जनरल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जशपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

 

इसके अतिरिक्त, निधि शर्मा तिवारी, जो वर्तमान में अतिरिक्त रजिस्ट्रार हैं, को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर का निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही, महासमुंद के द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पांडे को अतिरिक्त रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close