Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

ससुर ने बहु से किया दुष्कर्म, पति से की शिकायत तो मिली चुप रहने की धमकी, अब पहुंचे थाने…

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में बहू से दुष्कर्म करने वाले ससुर और पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के ससुर ने साल भर पहले उसके साथ कुकृत्य किया। वहीं जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की तो उसने भी पिता का पक्ष लेते हुए पीड़िता को चुप रहने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला की शादी छह साल पहले हुई थी। उसका तीन साल का बच्चा भी है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब साल भर पहले उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया। ससुर की हरकतों का उसने विरोध किया, तब आरोपी ससुर ने घर से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला ने हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी पति को दी, लेकिन पति ने उसे चुप रहने कहा। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे नहीं तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। अपने पिता का सहयोग नहीं करने पर उसने पत्नी और बच्चे को परेशानी होने की धमकी देने लगा।

महिला चार-पांच महीने तक सब कुछ सहती रही। पति की बात सुनने और ससुर की ज्यादती बढ़ने पर वह विरोध करने लगी। इस पर महिला और बच्चे को घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली गई, बाद में उसने ससुर और पति की हरकतों की शिकायत पुलिस से की। मामला सामने आने पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close