Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलियों की कायराना करतूत, सड़क ठेकेदार को अगवा कर उतारा मौत के घाट, शव के पास मिला पर्चा

बीजापुर। Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज अली की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया गया कि, रविवार शाम पामेड़ के इरापल्ली इलाके में नक्सलियों ने इम्तियाज़ को बंधक बनाया था और आज सुबह उसका शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना  बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि, नक्सली लंबे समय से यहां सड़क और विकास कार्यों का विरोध कर रहे हैं। कई बार धमकी भरे पोस्टर लगाए गए, लेकिन काम जारी रहा। वहीं घटना वाली शाम इम्तियाज़ अली अपनी टीम के साथ सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे। उसी समय नक्सली वहां पहुंचे और ठेकेदार को जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर मारपीट की।

इम्तियाज़ के साथ काम कर रहे एक सहयोगी ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वह सीधे इरापल्ली स्थित मेटागुड़म सुरक्षा कैंप पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी सुरक्षा बलों को दी। जिसके बाद इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। वहीं आज सोमवार सुबह तलाशी के दौरान पुलिस ने इम्तियाज़ अली का शव जंगल से बरामद किया। शव के पास से एक पर्चा भी मिला है, जिसमें पामेड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में नक्सलियों ने निर्माण कार्य रोकने की धमकी भी दी है।

Bijapur News: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार PMGSY विभाग के दवाब के चलते ठेकेदार बिना सुरक्षा के सड़कों का निर्माण कर रहे है। वहीं 10 नवंबर 2025 को पीएमजीएसवाय विभाग द्वारा जारी पत्र क्रमांक 1082/2025 में विभाग ने ठेकेदारों को निर्देश दिया था कि किसी भी हाल में बिना बल/सुरक्षा के 03 दिवस के भीतर सड़को का निर्माण चालू करे। साथ ही 03 दिवस के भीतर कार्य मे किसी प्रकार की असुविधा या रुकावट आती है तो ततकाल विभाग को सूचित करने की बात भी कही गई है। वहीं पत्र में तीन दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं करने पर कार्य को कैंसल करने की बात लिखी गई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close