Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबर

अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, रामलला के दर्शन कर की आरती

पत्नी ताशी डोमा संग राम मंदिर पहुंचे तोबगे, दो घंटे तक रहे परिसर में, कुबेर टीला पर भी किए पूजन

अयोध्या: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शुक्रवार सुबह पत्नी ताशी डोमा के साथ अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर में दर्शन किए। प्रधानमंत्री तोबगे ने रामलला और राम दरबार की भव्य आरती में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना की।

अधिकारियों ने बताया कि तोबगे ने मंदिर की अद्भुत कलाकृतियों का अवलोकन किया, उनकी तस्वीरें लीं और राम जन्मभूमि परिसर में सेल्फी भी खींची। इसके अलावा उन्होंने प्राचीन कुबरेश्वर महादेव मंदिर (कुबेर टीला) पर अभिषेक भी किया।

तोबगे ने मंदिर की अद्भुत कलाकृतियों का अवलोकन किया, उनकी तस्वीरें लीं और राम जन्मभूमि परिसर में सेल्फी भी खींची। इसके अलावा उन्होंने प्राचीन कुबरेश्वर महादेव मंदिर (कुबेर टीला) पर अभिषेक भी किया।

भूटानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी लगभग दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

तोबगे के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

भूटानी प्रधानमंत्री विशेष विमान से अयोध्या हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहाँ से सीधे राम मंदिर का रुख किया। उनका यह दौरा भारत-भूटान के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close