पेट्रोल पंप में आगे लगाने वाला बदमाश गिरफ्तार, सिगरेट पीने से मना करने पर लगाई थी आग, सकता था पूरा टेंक ब्लास्ट
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के उरला इलाके स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया जब पेट्रोल भरवाते वक्त एक युवक ने जलती सिगरेट को लेकर हुए विवाद में पेट्रोल नोजल में ही आग लगा दी। घटना 18 फरवरी गुरुवार शाम 7 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, इमरान अपने दोस्त धर्मेंद्र क्षत्रि के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। पेट्रोल भरने के दौरान धर्मेंद्र ने सिगरेट जला ली। इस पर इमरान ने उसे सिगरेट पीने से मना किया। मामूली कहासुनी के बाद धर्मेंद्र ने गुस्से में लाइटर से बाइक की टंकी में लगे पेट्रोल नोजल पर आग लगा दी। देखते ही देखते आग भड़क उठी और बाइक व पेट्रोल रिफिल मशीन तक पहुंच गई।
Raipur News: हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारी की सूझबूझ से तुरंत रिफिल मशीन की सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पंप मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पेट्रोल पंप पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।




