ट्रक की ठोकर से उजड़ गया, नवदंपति जोड़ा
Newly married couple destroyed after being hit by a truck

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा
सपनों से भरे एक नए जीवन की शुरुआत. लेकिन किसे पता था कि एक हादसा उस जीवन को समाप्त कर देगा। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक हिट एंड रन का माला सामने आया। हादसे में एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी छीन ली। महज एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधे मुकेश और कामेश्वरी कुर्रे, अब इस दुनिया में नहीं हैं।
रायपुर से कोहका लौटते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को खुर्सीपार फ्लाईओवर के पास पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों की मौत ने परिवार में ऐसा मातम भर दिया है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
“सात फेरे तो लिए थे, पर जिंदगी साथ नहीं दे पाई…” शादी की खुशबू अभी घर में बाकी थी। दीवारों पर लगे फोटोज़, शादी की मिठाइयों के खाली डिब्बे, और रिश्तेदारों की बधाइयों की गूंज अभी थमी नहीं थी। लेकिन एक रात की लापरवाही ने सब छीन लिया। कामेश्वरी अपने मायके से विदा होकर अपने ससुराल में गृहस्थी बसाने ही तो आई थी, मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
देश में हिट एंड रन को लेकर सरकार का सख्त रवैया केवल कागजों में दिखाई देती है। परंतु धरातल पर इन सड़क हादसों की तस्वीर कुछ और बयां होती है। देश में हिट एंड रन के मामले बढ़ रहे है। जिसे अब सवाल यह भी है कि कानून कमजोर या सिस्टम लाचार? परंतु इन घटनाओं में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को अपने किसी खास की जान देकर चुकानी पड़ती है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है और हादसों की वजह से हंसते खेलते परिवार भी उजड़ जाते है।
जब हादसे की सूचना आस पास के लोगों को मिली तो लोग बड़ी सख्या में घटना स्थल पर पहुंचे। बता दे दोनों पति पत्नी के शव को सुपेला मोर्चरी में लाया गया तो मोर्चरी के बाहर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा परिजनों ने कार्यवाही की मांग की। पर सवाल अब सिर्फ यह नहीं है कि हादसा कैसे हुआ, सवाल यह है कि ऐसे हादसे रुक क्यों नहीं रहे? हिट एंड रन के मामलों में दोषी अक्सर बच निकलते हैं, और पीड़ित परिवार कभी न्याय नहीं देख पाता।
“माँ अब किसका इंतजार करेगी?”
कामेश्वरी की माँ बार-बार बस एक ही सवाल पूछ रही थीं – “अब मेरी बेटी कब आएगी?” कोई जवाब नहीं दे पा रहा। मुकेश के छोटे भाई की आँखों में बस एक ही ग़ुस्सा था – “भैया की क्या गलती थी?” वो तो बस घर लौट रहे थे।
पुलिस कर रही जांच, लेकिन सवाल अनुत्तरित है.
फिलहाल खुर्सीपार पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। लेकिन देश में हिट एंड रन जैसे मामलों में अक्सर न्याय की राह लंबी होती है।
क्या मुकेश और कामेश्वरी को इंसाफ़ मिलेगा?




