करणी सेना के मंच पर छत्तीसगढ़ी राजगीत का अपमान, राजगीत बजने पर भी बैठे रहे लोग, हो सकती है FIR, देखिए वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी में करणी सेना के सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ी राजगीत का खुला अपमान सामने आया है। भाठागांव क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत की मौजूदगी के बावजूद राजगीत बजने पर मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक किसी ने भी खड़े होने की ज़रूरत नहीं समझी। जबकि राजगीत बजने पर खड़े होना नियमों के अनुसार अनिवार्य है और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।
बता दें कि, कल करीब 12 बजे शुरू हुए इस सम्मेलन में भारी अव्यवस्था दिखी। बताया जा रहा है कि करणी सेना ने साइंस कॉलेज मैदान में बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया है, जबकि प्रशासन ने इस आयोजन को मंजूरी नहीं दी थी। बिना अनुमति कार्यक्रम होने की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है। राजगीत के अपमान वाला वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अब संगठन की मंशा और कार्यक्रम की तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं।
Raipur News: वहीं मौके पर जुटे लोगों ने भी इस लापरवाही पर नाराज़गी जताई है। प्रशासन किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अलर्ट पर है और कार्यक्रम की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। वहीं इस अपमान को लेकर राजभाषा आयोग या संगठन द्वारा शिकायत पर FIR दर्ज हो सकती है।




