Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में ब्लैकमेलिंग का बड़ा खुलासा : दंपति ने अश्लील वीडियो से डराकर ठगे दो करोड़ रुपए, करोड़ों की संपत्ति जब्त

 

दुर्ग : दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक दंपति ने दूसरे विवाहित दंपति को गुप्त रूप से बनाए गए अश्लील वीडियो के जरिए डराकर करीब दो करोड़ रुपए ठग लिए। इस हाई-प्रोफाइल मामले ने न केवल आम जनता बल्कि पुलिस प्रशासन को भी हिला दिया है।

दो करोड़ की ब्लैकमेलिंग, पीड़ितों ने डरकर चुकाई रकम

13 जून 2025 को दर्ज की गई इस शिकायत में बताया गया कि नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उसका पति आनंद यादव नाम के दंपति ने मिलकर सुनियोजित तरीके से पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता और उसके पति ने लगातार रकम चुकाई, जो लगभग दो करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

 

तकनीकी सबूतों से खुला राज, आरोपियों ने कबूला जुर्म

एएसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक, आरोपियों ने मोबाइल चैट, वॉइस रिकॉर्डिंग और नकली अनुबंध पत्र जैसे तकनीकी हथकंडों का इस्तेमाल करते हुए पीड़ितों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 351(2), और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त

वैशाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने ब्लैकमेलिंग की साजिश कबूल की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध संपत्ति जब्त की गई:

  • नकद: ₹16.45 लाख
  • सोना-चांदी (जेवर व बिस्किट): ₹80.49 लाख
  • फिक्स्ड डिपॉजिट: ₹25 लाख
  • बंगला: ₹35 लाख मूल्य का
  • वाहन: ₹8 लाख की गाड़ियां
  • विदेशी मुद्रा: 100 अमेरिकी डॉलर
  • अन्य: तीन मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड आदि

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगे भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह ब्लैकमेलिंग गैंग बड़े नेटवर्क में काम कर रहा था, और इसमें और लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

एएसपी राठौर ने अपील की है कि यदि किसी अन्य व्यक्ति को भी इसी तरह से ब्लैकमेल किया गया है, तो वह सामने आकर शिकायत दर्ज कराए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close