Breaking news
Advertisement
खेलबड़ी खबर

रोहित पर बल्ले से विकेट पर मारने के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

कोलकाता: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आउट होने के बाद निराशा में विकेटों पर बल्ला मारने के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया है।

रोहित को ईडन गार्डन्स पर रविवार की रात खेले गये मैच में जब पगबाधा आउट दिया गया तो उन्होंने निराशा में बल्ला नानस्ट्राइकर छोर पर विकेटों में पर मारा। इस तरह से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता का उल्लंघन किया।

मुंबई इंडियन्स ने यह मैच 34 रन से गंवाया था। केकेआर ने इस जीत से लगातार छह मैच हारने का क्रम तोड़ा था। रोहित ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक के दोष 2.2 को स्वीकार किया है।
आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, “शर्मा ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक दोष 2.2 को स्वीकार लिया है और उन्हें जुर्माना मंजूर है।”

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close