Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राज्यसभा चुनाव का हुआ ऐलान, छत्तीसगढ़ की 2 सीटों पर सियासी दांव, 1-1 सीट का रहेगा समीकरण?

रायपुर। Chhattisgarh Rajya Sabha Election:  राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होते ही छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। 10 राज्यों की करीब 37 सीटों पर चुनाव होने है। जिसमें छत्तीसगढ़ की भी दो सीट शामिल है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद KTS तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव अनिवार्य हो गया है।

बता दें कि, ये दोनों नेता कांग्रेस के टिकट पर उच्च सदन पहुंचे थे. अब ये देखने वाली बात होगी कि इन दोनों में से दोबारा राज्यसभा किसे जाने का मौका मिलता है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के पास इस समय प्रचंड बहुमत है और उसके पास कुल 54 सीटें हैं. वहीं कांग्रेस के पास 35 सीटें है। ऐसे में एक सीट कांग्रेस को और एक सीट बीजेपी को मिल सकती है। मालूम हो की, ये दोनों ही सीट कांग्रेस के पास थी, लेकिन अब छत्तीसगढ़ में सियासी समीकरण बदल चुके हैं बीजेपी कांग्रेस के विधायकों की संख्या के हिसाब से एक-एक सीट दोनों पार्टियों को मिलती दिख रही है।

पिछली बार कांग्रेस ने अपने स्थानीय नेता फूलो देवी नेताम को राज्यसभा था और केटीएस तुलसी बाहर के प्रत्याशी थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि, इस बार भी कांग्रेस अपने किसी आदिवासी नेता पर को आगे करेगी, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी किसी आदिवासी या ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी को राज्यसभा भेज सकती है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए भूपेश बघेल को उम्मीदवार बना सकती है।

Chhattisgarh Rajya Sabha Election: वहीं 26 फरवरी 2026 को राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। जिसमें नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। जबकि, नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 है। वोटिंग 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और उसी दिन ही शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी और नतीजे भी आएंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close