Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

डीएड के 120 अभ्यर्थियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी पर प्रतिबंधित धारा 151 के तहत की गई कार्रवाई

रायपुर। Raipur D.Ed Candidates Protest: सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ डीएड के अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते कल उन्होंने अनोखे और उग्र तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद देर रात तूता धरना स्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। करीब 120 अभ्यर्थियों को दो बसों में भरकर रायपुर सेंट्रल जेल भेजा गया।

बता दें कि, सभी अभ्यर्थियों पर प्रतिबंधित धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया। कल प्रदर्शन के दौरान  जब अभ्यर्थी अंगारों पर चलने लगे तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की है। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शन के बाद अब पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है।

Raipur D.Ed Candidates Protest: वहीं गुरूवार को मंत्रालय घेराव करने जा रहे CAF के 50 से अधिक कैंडिडेट्स को बलपूर्वक जेल में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि,आक्रामक घेराव प्रदर्शनों को बिना अनुमति बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, कैंडिडेट्स ने क्लियर है कि मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी देखें 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close