Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़ी बड़ी खबर, आबकारी विभाग के पूर्व AC को ईडी ने किया गिरफ्तार

रायपुर। liquor scam case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आबकारी विभाग के पूर्व AC नवीन कुमार तोमर को ईडी ने 27 लाख रूपये के लेन-देन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि 27 लाख रुपये के लेन-देन मामले में पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तोमर के करीबी व्यक्ति को पकड़ा था। बाद में ईडी ने पूरे मामले को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को सौंप दिया। गिरफ्तारी के बाद नवीन कुमार तोमर को EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 28 तारीख तक EOW रिमांड पर भेज दिया है।

liquor scam case: अब ईओडब्ल्यू रिमांड के दौरान तोमर से मामले में कथित लेन-देन, नेटवर्क और अन्य संबंधित पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ करेगी। राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे जांच की दिशा और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close