शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक का फूटा गुस्सा, दुकानदारों से गाली-गलौज कर की मारपीट, वीडियो आया सामने
रायपुर। Raipur Marpit Video: फतेहशाह मार्केट में एक बदमाश द्वारा दुकानदारों के साथ मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दुकानदारों के साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कान नाम वसीम खान उर्फ मम्मा है। जो की पहले भी कई बार अलग-अलग थानों से जेल जा चुका है। मारपीट की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया।
Raipur Marpit Video: देर रात गुस्साए लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की।स्थानीय लोगों का कहना है कि, बदमाश के आतंक से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




