Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG-PSC रिजल्ट को लेकर बवाल जारी, पूर्व IAS ओपी चौधरी ने शेयर की चिट्‌ठी

रायपुर। CG-PSC के नतीजे आने के बाद से ही टॉपर्स को लेकर भाजपा लगातार सवाल उठा रही है। टॉप 20 में जो नाम थे उन्हें लेकर भाजपा ने दावा किया कि ये सभी बड़े अफसर, कांग्रेस नेता और कारोबारियों के बच्चे हैं। अब इस पूरे विवाद में नया मोड़ आ गया है।

पूर्व IAS और बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने एक चिट्‌ठी सार्वजनिक की है। इस चिट्‌ठी में राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए होने वाली परीक्षा का पर्चा लीक होने का जिक्र है। दावा किया जा रहा है कि CG-PSC की कोचिंग कर रहे एक स्टूडेंट ने ये चिट्‌ठी लिखी है और इसे सोशल मीडिया पर अब शेयर किया जा रहा है।

चिट्‌ठी में स्टूडेंट की ओर से लिखा गया है कि बिलासपुर के गांधी चौक के हॉस्टल में राज्य सेवा परीक्षा-2021 की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी रह रहे थे। इनमें एक गांजे का नशा करने वाला युवक मिला उसने कुछ अधिकारी और बड़े नेताओं का नाम लेकर कहा कि वो उनके परिचित और रिश्तेदार हैं। उस नशेड़ी युवक ने चिट्‌ठी लिखने वाले युवक के अन्य दोस्त को कुछ सवाल भेजे थे, युवक ने बताया कि जब PSC की मुख्य परीक्षा हो गई , तो उसके बाद पेपर्स के pdf आने लगे। मैं देख कर बहुत हैरान हुआ, मेरे कैज़ुअल फ्रेंड के पास जो प्रश्न उसके दोस्त ने भेजे थे। वो मुख्य परीक्षा के प्रश्न में शामिल थे। हिंदी के पेपर के बाद निबंध का पेपर देखा, वो भी 100% मैच हो रहे थे।

युवक ने चिट्‌ठी में आगे लिखा- कुछ महीने बीते मेरा वह कैज़ुअल फ्रेंड बाद में बिलासपुर छोड़कर भिलाई शिफ्ट हो गया था। इधर सितंबर 2022 में आरक्षण पर माननीय हाईकोर्ट के निर्णय के बाद, PSC 2021 के परिणाम भी रोक दिए गए थे । लेकिन जब अभी पिछले सप्ताह रिजल्ट रिलीज किया गया। तो मेरे कैज़ुअल फ्रेंड का कॉल आया उसने बताया कि उसक वह व्यसनी दोस्त का सिलेक्शन हो चुका है। यह सुनकर मेरा दिमाग सन्न पड़ गया। मैं पब्लिकली नहीं कह सकता। क्योंकि वे बहुत बड़े बड़े लोग हैं, वे मगरमच्छ हैं, हम जैसों को निगल जाएंगे। स्वयं की सुरक्षा कारणों से पहचान नहीं बता रहा हूं…।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close