Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

PUBG की लत बन रही जानलेवा! गेम हारने के बाद 16 साल के लड़के ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

आंध्र प्रदेश। ऑनलाइन गेम का क्रेज आज कल के युथ समेत बच्चों तक में इतना बढ़ गया है कि इसके आगे उन्हें कुछ नहीं दिखाई देता। हाल ही में खबर आई थी कि मां द्वारा PUBG गेम खेलने से रेकने पर एक नाबालिग ने मां की गोली मार कर हत्या कर दी थी। अभी यह घटना लोगों के ज़हन से हटा भी नहीं कि ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जिसमें PUBG का गेम हारने से एक किशोर इतना परेशान हो गया कि उसने पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। घटना के बाद किशोर के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मामला आंध्र प्रदेश के Machilipatnam जिले का है जहां पर एक 16 वर्षीय किशोर ने पबजी का एक राउंड हारने के बाद अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने पिता के साथ गर्मी की छुट्टियों के लिए रिश्तेदारों के घर पर आया हुआ था। उसके माता-पिता पिछले कई सालों से अलग रह रहे हैं, ऐसे में बच्चे ने अपने पिता के साथ रहने का फैसला किया। उसकी मौत के बाद से मां काफी परेशान हैं और उनकी तरफ से CrPC की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज करवा दिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि 11 जून को किशोर ने अपने भाइयों के साथ पबजी खेला था। लेकिन तब वो एक राउंड हार गया जिसके बाद भाइयों ने उसका मजाक बनाया, उसकी टांग खीची।

जब पिता ने अपने बेटे को परेशान देखा तो उन्होंने उसे गेम खेलने से मना कर दिया। फिर घटना वाले दिन बच्चे ने रात में अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। रविवार सुबह पिता ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई आवाज नहीं आई। काफी देर इंतजार के बाद दरवाजे को तोड़ा गया जहां कमरे में बच्चे की पंखे लटकी लाश मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close