क्राइममध्यप्रदेश
मंदिर के स्ट्रॉन्गरूम से लाखों रुपये की चोरी, बदमाश बोरियों में भरकर ले गए कैश

मध्य प्रदेश। सीहोर के सलकनपुर मंदिर के ‘स्ट्रॉन्गरूम’ से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सलकनपुर, भोपाल से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है और मध्य भारत में देवी विंध्यवासिनी का प्रमुख मंदिर है। यह घटना सोमवार और मंगलवार की रात को हुई। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को छह बोरियों में नकदी भरते हुए देखा गया है। बाद में दो बोरियां मंदिर के बाहर मिलीं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Advertisement



