Breaking news
Advertisement
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़हादसा

CG में भीषण सड़क हादसा : नशे में धुत चालक ने ली चार लोगों की जान, फिर बोला – “कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता”

 

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। पेंड्रा थाना क्षेत्र के सेवरा गांव के पास यह हादसा तब हुआ जब ब्रेजा कार (CG31B2536) चला रहा नशे में धुत चालक स्नेहिल गुप्ता तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में चार की दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

READ MORE : CG NEWS : अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग छात्रा ने नवजात को जन्म देकर कमोड में फेंका, बच्चे की दर्दनाक मौत

 

मृतकों की पहचान

  • गंगाराम गंधर्व (25 वर्ष) – निवासी गिरारी
  • रामवतार गोंड (30 वर्ष) – निवासी कुदरी
  • भूपेंद्र गोंड (28 वर्ष) – निवासी कुदरी
  • शानू केवट (22 वर्ष) – निवासी बंधी

नशे में धुत था आरोपी, बोला – “कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता”

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त चालक नशे में बेकाबू था और टक्कर के बाद भी वह बड़बड़ाता रहा कि “कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” कार से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी स्नेहिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

READ MORE : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को फिर मिली इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में होंगे दो बड़े मुकाबले

अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

हादसे के बाद शवों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो शवों को एक ही फ्रीजर में रखने की लापरवाही सामने आई, जिससे अस्पताल प्रबंधन की अनियमितताएं उजागर हुईं।

पूरे जिले में शोक, परिजनों ने की न्याय की मांग

घटना से गांव और जिले में शोक की लहर है। परिजन सदमे में हैं और उन्होंने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही प्रशासन पर लापरवाही के भी आरोप लगाए हैं।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close