Breaking news
Advertisement
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME : खून से लथपथ मिली पत्नी की लाश, फंदे से लटकता मिला पति, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा। जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीटोला बदना का है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम सिंग मरावी पिता तिजऊ मरावी है। वहीं पत्नी का नाम सरोज बाई मरावी है। बुधवार की सुबह जब घर के कमरे से दोनों पति-पत्नी नहीं निकले तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा जहां रामसिंह फंदे पर लटका था। वहीं पास में उसकी पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close