
रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मेकाहारा में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया हैं मेकाहारा अस्पताल में स्थापित 161 मशीन में से 50 मशीनों के खराबी का मामला सामने आया… 11 में सुधार कार्य और 39 की आयु पूरी… कैंसर ट्रीटमेंट के उपयोग के लिए जो मशीन लाई गई थी वह चालू है या नहीं…स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 26 मशीनों और 13 मशीनों की खरीदी अलग अलग मदो से किया जा रहा है अंकोलोजी विभाग में पेट मशीन 20 करोड़ की लागत से कांग्रेस सरकार में बिना स्वीकृति से किया गया था उसकी जांच भी चल रही है और उस मशीन को चालू किया जाएगा 8 साल से बंद पड़ी मशीन को चालू किया जाएगा।
विधायक अजय चंद्राकर ने कहा छत्तीसगढ़ का जो कैंसर डिपार्टमेंट में 2 मशीन चालू हो जाएगी तो मध्यप्रदेश से भी बड़ा कैंसर इलाज का अस्पताल बनेगा…




