Breaking news
Advertisement
खेल

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट को किसी प्रोटेक्शन की जरुरत नही

इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में भारत के बल्लेबाजी क्रम में कप्तान विराट कोहली को चौथे क्रम पर भेजने की वकालत करने वालों में अब पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का नाम भी जुड़ गया है।

टीम इंडिया के चीफ कोच रवि शास्त्री ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि इंग्लैंड में यदि परिस्थितियां स्विंग गेंदबाजी की मददगार रही तो वे विराट को चौथे क्रम पर उतारने के बारे में विचार कर रहे हैं।

अब गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट को किसी प्रोटेक्शन (सुरक्षा) की आवश्यकता नहीं है|

लेकिन आपको परिस्थितियों के अनुसार फैसला करना होगा। इंग्लैंड में विपक्षी टीम ने 350 से ज्यादा का स्कोर बना लिया और भारत का पहला विकेट जल्दी गिर गया तो विराट को चौथे क्रम पर भेजा जा सकता है।

गावस्कर ने कहा, इंग्लैंड में गेंद बहुत ज्यादा स्विंग होती है और वहां हवा में गेंद का मूवमेंट भी बहुत होता है इसके चलते भारत को तकनीकी दृष्टि से मजबूत तीसरे ओपनर को भी चुनना होगा।

यदि परिस्थितियां गेंदबाजों के ज्यादा मददगार नहीं रही तो कोहली को तीसरे क्रम पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, विराट ने पिछले एक दशक में वनडे में 39 शतक लगाए हैं। उन्होंने इनमें से 32 शतक तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी कर लगाए।

उनका चौथे क्रम पर भी रिकॉर्ड शानदार रहा है वे 7 शतकों की मदद से 1929 रन बना चुके हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close