Breaking news
Advertisement
religiousधर्मलाइफ स्टाइल

Krishna Janmashtami 2025: कब है कृष्ण जन्माष्टमी? यहां देखें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Krishna Janmashtami 2025: हिंदू धर्म में हर महीने कई तरह के तीज त्योहार आते हैं। जिनका अपना अलग महत्व होता है। ऐसे में इस कृष्ण जन्माष्टमी का भी काफी महत्व है। जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बता दें कि, इस दिन भक्त श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा करते हैं। तो चलिए जानते है इसकी सही पूजा विधि और पूजा मुहूर्त क्या है।

जन्माष्टमी की तिथि 15 अगस्त यानी आज रात 11 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी जिसका समापन 16 अगस्त यानी कल रात 9 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक इस बार 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

कृष्ण जन्माष्टमी का पूजन मुहूर्त 17 अगस्त की अर्धरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। वहीं, जन्माष्टमी का पारण 17 अगस्त की सुबह 5 बजकर 51 मिनट के बाद ही किया जाएगा।

पूजा विधि

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का श्रृंगार करें और विधिवत उनकी पूजा-अर्चना करें। उन्हें पालने में झुलाएं और दूध, गंगाजल से अभिषेक करके नए वस्त्र, मुकुट, बांसुरी और वैजयंती माला से उनका श्रृंगार करें। इसके बाद पूजा अर्चना कर माखन मिश्री और तुलसीदल का भोग लगाए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close