Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

असम-पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीख की घोषणा जल्द, जानें कहां कितनी विधानसभा सीटें है

नई दिल्ली। Assembly Elections 2026: चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने असम दौरे पर पहुंचा। असम के बाद चुनाव आयोग बाकी चुनावी राज्यों का भी जायजा लेगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में इस समय सियासी पारा चरम पर है। इन पांच राज्यों विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा अगले महीने मार्च के मध्य कर सकती है।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल महीने की अलग-अलग तारीखों में इन पांच राज्यों में चुनाव हो सकते हैं। इसके साथ ही इन 5 विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को, तमिलनाडु का 10 मई को, असम का 20 मई को, केरल का 23 मई को और पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है।

Assembly Elections 2026:  वहीं में कहा जा रहा है कि, इन राज्यों में अप्रैल के मध्य अलग-अलग तारीखों में चुनाव हो सकते हैं। जबकि, मतगणना मई के पहले सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है। बताया गया कि,इन पांच राज्यों में मतदान एक से तीन चरणों में किए जा सकते हैं। 2021 की बात करें तो उस समय करीब 8 चरणों में चुनाव कराए गए थे।

कहां और कितनी विधानसभा सीटें

1. पश्चिम बंगाल: 294
2. तमिलनाडु: 234
3. केरल:140
4. असम: 126
5. पुडुचेरी: 30

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close