
छत्तीसगढ़ के महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले में नया अपडेट सामने आया है, क छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव घोटाले मामले में गिरफ्तार आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को 10 आरोपियों की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी 10 आरोपियों को 1 फरवरी, 2025 तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
महादेव घोटाले मामले में गिरफ्तार आरोपी गिरीश तलरेजा, नितिन टिंबरेवाल, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा, भीम सिंह यादव, सूरज चौखानी, नीतीश दीवान, असीम दास, अमित अग्रवाल, सुनील दमानी को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया.
महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया ऐप थे। इस पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे। ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी। सट्टे के नेटवर्क के जरिए इस ऐप का जाल तेजी से फैला।
छत्तीसगढ़ में साय सरकार के 1 साल पूरे,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM ने बताया कार्यकाल का लेखा जोखा




