Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर हत्या कांड मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी SDM करुण डहरिया को किया गया निलंबित

बलारामपुर। Balrampur News:  छ्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एसडीएम द्वारा ग्रामीण की पिटाई करने के मामले में सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया है।छत्तीसगढ़ शासन ने कुसमी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं डिप्टी कलेक्टर करूण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बता दें कि, ग्राम हंसपुर, थाना कोरंधा क्षेत्र में अवैध बॉक्साइट परिवहन की जांच के दौरान टीम द्वारा तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट का आरोप लगा है, जिसमें 62 वर्षीय राम उर्फ रामनरेश की मृत्यु हो गई थी। वहीं इस मामले में थाना कोरंधा में अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं 16 फरवरी 2026 को गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेजा गया।

Balrampur News:  छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, सरगुजा संभाग अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही नियमानुसार निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय रहेगा।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close