Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

अम्फान का असर, ओडिशा में तेज बारिश, तूफान से निपटने एयरक्राफ्ट तैयार

भुवनेश्वर। ओडिशा में तूफान अम्फान का असर दिखने लगा है। यहां के कुछ हिस्से में हवा अत्यंत तेज तूफान में बदल गया है। बुधवार को यह बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, यह दोपहर बाद सुंदरबन के पास (पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच) 155 से 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तट से टकराएगा। इस दौरान तटीय क्षेत्रों में 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट को ऐहतियातन गुरुवार सुबह पांच बजे तक बंद कर दिया गया है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि साइक्लोन अभी पारादीप से 110 किमी दूर है। पारादीप में हवा की रफ्तार फिलहाल 102 किमी प्रति घंटे पहुंच गई है। अगले 6 से 8 घंटे काफी अहम हैं।

पढ़िए अब तक के अपडेट्स

  • नेवी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 20 जैमिनी बोट के साथ रेस्क्यू और मेडिकल टीम को तैयार रखा है।
  • विशाखापट्टनम में आईएनएस देगा और अरकोणम में आईएनएस रजाली में नेवल एयरक्राफ्ट को किसी भी परिस्थिति में तैयार रहने को कहा है।
  • बुधवार सुबह तक ओडिशा के 11 जिलों से 1.37 लाख सुरक्षित इलाकों में पहुंचाए गए। 1,704 राहत शिविर बनाए गए हैं।
  • पूर्वी नेवल कमांड ने कहा है कि हम साइक्लोन के दौरान जरूरी मानवीय मदद देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राहत कार्यों के लिए
  • नौसेना के जहाज स्टैंडबाय पर हैं। यह प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने, सामान पहुंचाने और जरूरी मेडिकल सहायता देने के काम करेंगे।
  • ओडिशा और बंगाल में कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ ही सिक्किम और मेघालय के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close