Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, अब होली के दिन भी खुलेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने 3 ड्राई डे किए खत्म

रायपुर। CG Sharab Dukan: छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए इस वक्त एक अच्छी खबर सामने आई है। अब लोगों को होली के समय शराब के लिए ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि, इस बार होली के दिन भी शराब की दुकाने खुलेंगी। नई आबकारी नीति के तहत अब होलिका दहन के दूसरे दिन भी प्रदेशभर की शासकीय शराब दुकाने खुली रहेंगी।

नई नीति में  पहले नीति के तहत 7 “ड्राई डे” तय किए गए थे, जिनमें होली भी शामिल थी, लेकिन नई नीति में इनमें से 3 दिन समाप्त कर दिए गए हैं। इस बदलाव के बाद होली, मोहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस जैसी प्रमुख तिथियों पर अब शराब की दुकाने बंद नहीं रहेंगी।

नए नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं। वहीं पहले होली की पहले शाम पुलिस जगह-जगह चेकिंग करती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है।

CG Sharab Dukan: पुलिस के सामने बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि हुड़दंग और अव्यवस्था रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता और निगरानी बढ़ानी होगी। इस फैसले से शराब बिक्री और कर संग्रह में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन सामाजिक और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन के लिए यह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close