शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, 62 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Ramdas Soren passed away

रांची। झारखंड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि सीएम हेमंत सोरेन ने की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ”आपको इस तरह नहीं जाना चाहिए था, रामदास दा… अंतिम जोहार, दादा”। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामदास सोरेन दो अगस्त को अपने जमशेदपुर स्थित आवास के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मस्तिष्क में रक्तस्त्राव (ब्रेन हेमरेज) हुआ था। वहीं कल यानी 15 अगस्त को उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने 62 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
रामदास सोरेन के निधन की खबर से झारखंड की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “रामदास सोरेन का जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक जमीन से जुड़े नेता थे और शिक्षा के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहे।”




