Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

3 साल बाद पति-पत्नी में सुलह, परिवार परामर्श से मिटे गिले-शिकवे, फिर साथ रहने पर बनी सहमति

अंबिकापुर। Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में महिला थाना की काउंसलिंग से एक बिखरता परिवार फिर से जुड़ गया। पिछले 3 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी के रिश्ते में महिला थाना और परिवार परामर्श केंद्र की समझाइश से सकारात्मक असर देखने को मिला। लगातार काउंसलिंग के दौरान दोनों के बीच गिले-शिकवे दूर किए गए, जिसके बाद पति-पत्नी ने दोबारा साथ रहने पर सहमति जताई।

बता दें कि, पहले साथ रहने से इंकार कर चुके पति ने आखिरकार पत्नी को साथ रखने की मंजूरी दी। इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। समझौते के बाद दंपत्ति को परिवार की मौजूदगी में जगदलपुर के लिए रवाना किया गया।

दरअसल, सरगुजा के सीतापुर इलाके में रहने वाली रेनु गुप्ता की शादी 25 नवम्बर 2022 को झलमला बालोद निवासी राहुल गुप्ता के साथ बालोद में हुई थी। राहुल गुप्ता वर्तमान में तहसीलदार के पद पर जगदलपुर में पदस्थ हैं। शादी के बाद रेनू अपने पति के साथ व ससुराल में लगभग 50 दिन ही रही थी कि पति पत्नी के बीच आपसी पारिवारिक संबंध खराब हो गए। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने से इंकार कर दिया था। इसके बाद 14 जनवरी 2023 से रेनु गुप्ता अपने मायके सीतापुर में रह रही थी।

Ambikapur News: रेनु गुप्ता अपने पति के साथ रहना चाहती थी, इसलिए कुटुम्ब न्यायालय में पारिवारिक दाम्पत्य के लिए प्रकरण दर्ज कराई जो प्रकरण न्यायालय से खारिज हो गया तो रेनु गुप्ता अपने पति राहुल गुप्ता एवं पति के अन्य रिश्तेदार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराने महिला थाना में शिकायत पत्र प्रस्तुत की। महिला थाना में रेनु गुप्ता व तहसीलदार राहुल गुप्ता एवं दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में काउंसलिंग व समझाईस देकर उनके बीच पारिवारिक संबंध बहाल करने का बहुत प्रयास किया गया।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close