Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सरायपुर

रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर जमकर साधा निशाना, बोले- सरकार के कुप्रबंधन से छत्तीसगढ़ की स्थिति खराब…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज अपने हाल पर प्रवास पर बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारवार्ता कर भूपेश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन की वजह से प्रदेश के गरीबों का अहित हो रहा है. छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए केंद्र सरकार से आए हुए राशि को गरीब आवास तक पहुंचाने में प्रदेश सरकार विफल नजर आई है. इस वजह से प्रदेश भर के 14 लाख गरीब लोगों को आवाज से हाथ धोना पड़ा है.

इसके साथ ही रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए रेडी टू ईट का प्रबंधन हरियाणा के शराब व्यापारी के हाथों में दे दिया है. इस वजह से प्रदेश के 11,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का रोजगार भी छिन गया है. प्राइवेटाइजेशन का विरोध करने वाली भूपेश सरकार वित्तीय मामलों में हर स्तर पर फेल नजर आ रही है और इसके लिए अपनी हर गलती का ठीकरा भूपेश बघेल देश के प्रधानमंत्री पर मढ़ रहे हैं. वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी प्रदेश सरकार अब हर मौके पर अपनी गलतियों का ठीकरा प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर फोड़ने में लगी हुई है.

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की ताकत राज्य सरकार में नहीं है और ना ही बजट से पहले इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कोई व्यवस्था की गई थी इसी के वजह से छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना से पृथक कर दिया गया है. इस वजह से केंद्र सरकार की तरफ से राज्य सरकार को मिलने वाला 11800 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री आवास के लिए नहीं मिल पाया है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close