Breaking news
Advertisement
चुनावपॉलिटिक्सबड़ी खबर

BREAKING : कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, पक्ष में मिले इतने वोट…

Congress President Election Result : कांग्रेस के नए अध्यक्ष का फैसला आ गया है। कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बनाए गए हैं। कांग्रेस पार्टी में 40 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी की कमान संभालेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने थे। चुनाव के इस परिणाम में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले हैं। जबकि शशि थरुर 1072 हजार के आसपास वोट मिले हैं।

बता दें कि मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे शानदार बढ़त बनाए हुए थे। और रुझानों में पहले खड़गे की जीत तय बताई जा रही थी, क्योंकि यह माना जा रहा है कि उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है।

बता दें कि वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे एआईसीसी मुख्यालय में शुरू हो गई है। उसके बाद नए अध्यक्ष केे नाम का ऐलान होगा। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए इस बार छठी बार चुनाव हुआ है और 24 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिलेगा। इसके लिए 9,915 में से 9,500 से ज्यादा निवार्चक मंडल सदस्यों ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था। देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों से सभी सीलबंद मतपेटियों को पार्टी मुख्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचा दिया गया है। जिसकी गिनती जारी है।

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 6 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस में 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे और अब 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close