राज्यपाल से मिले सीएम साय… मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय
CG Cabinet Expansion
रायपुर। CG Cabinet Expansion: राजनीतिक गलियारों से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सीएम साय ने राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, जल्द ही तीन नए मंत्री बनाये जा सकते हैं।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने 20 माह हो चुके हैं लेकिन बावजूद इसके अब तक पूर्ण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया था। वहीं हाल ही में सीएम ने दिल्ली से आने के बाद संकेत दिया था कि, इंतजार खत्म होने वाला है। ऐसे में सीएम साय 21 अगस्त को विदेश दौरे पर जा रहे हैं। जिसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि, 21 अगस्त से पहले यानी 18 अगस्त को मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है।
दरअसल, बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से उनकी जगह सुनील सोनी विधायक के रूप में चुने गए थे। इसके बाद से ही बृजमोहन अग्रवाल की जगह किसी को मंत्री नहीं बनाया गया था।




