Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड में न्यायालय का बड़ा फैसला, सभी 17 आरोपी दोषमुक्त, तीन लोगों की हुई थी हत्या

बेमेतरा। Biranpur Violence Case Update: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बेमेतरा जिले के बिरनपुर मामले में आज एक बड़ा फैसला आया है। करीब तीन साल (घटनाक्रम के बाद की अवधि) के लंबे इंतजार के बाद कोर्ट ने दो मुस्लिम व्यक्तियों की मौत के मामले में अपना निर्णय सुनाया। जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 17 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।

​बेमेतरा का बिरनपुर कांड, जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था, आज एक बार फिर चर्चा में है गौरतलब है कि, अप्रैल 2023 में हुई हिंसा के दौरान हिंदू संगठनों द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था।  वर्तमान MLA ईश्वर साहू के पुत्र की हत्या के 2 दिन बाद हिंसा भड़की थी और इस हिंसा में मुस्लिम समुदाय के पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी। इस आंदोलन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण और हिंसक हो गया था ​प्रदर्शन के कुछ समय बाद, ग्राम कोरवाय के एक खेत में बकरी चराने गए पिता-पुत्र, रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद के शव बरामद हुए थे। इस दोहरे हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था ।

न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। अप्रैल 2023 से चल रहे इस मामले में आज बेमेतरा जिला सत्र न्यायालय का फैसला आया। वहीं जैसे ही 17 दोष मुक्त हुए बाहर आए तो मीडिया को बताया गया कि, इस पूरे मामले में उनके साथ मारपीट की गई उन्हें प्रताड़ित किया गया। यहां तक की प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल भी डाला गया है और सिर में बंदूक  टीका गई। उन्होंने कहा कि, ऐसे पुलिस अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई हो।

Biranpur Violence Case Update: बता दें कि, यह घटना बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद की कड़ी मानी जा रही थी, जिसमें पुलिस ने गहन जांच के बाद गिरफ्तारियां की थी। 10 अप्रैल 2023 को हुई इस घटना के बाद से ही यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति और कानून-व्यवस्था के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ था। आज के फैसले के बाद कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close